लखनऊ। के पत्रकार सचिन त्रिपाठी को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए वर्ष 2025 का पीडी टंडन जर्नलिज्म पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह आयोजन रविवार को गोमतीनगर के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में आयोजित हुआ
यह पुरस्कार पीडी टंडन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से प्रदान किए गए। यह ट्रस्ट स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, पत्रकार और प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय पीडी टंडन की स्मृति में उनके पुत्र आरके टंडन ने स्थापित किया गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला, सुधीर मिश्रा मौजूद रहे। सचिन त्रिपाठी के साथ ही अमित कुमार जायसवाल, गौरव सहगल और सुशील कुमार सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी को पुरस्कार के तौर पर 11-11 हजार रुपये दिए गए। कार्यक्रम का संचालन चंद्र शेखर वर्मा ने किया। इस मौके पर फाउंडेशन की ओर से आयोजित मोबाइल पत्रकारिता प्रतियोगिता ऋषिता मिश्रा, मारिया सिद्दीकी, किरणप्रीत कौर, शाची पांडेय और सौरव रॉय को पुरस्कार प्रदान किए गए। हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गार्गी गुप्ता ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः आंचल सिंह और मोहम्मद अनीस अंसारी को प्रदान किए गए। सांत्वना पुरस्कार वंशिका त्रिवेदी और प्रावी झा को दिए गए।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं