
पंजीकृत मरीजों में मैनुद्दीन, जाफरून, दीपक वर्मा, हसरतुन, अनुज शर्मा, कौसर अली, रंगीलाल, गोगे व रवि पाठक सहित कुल 48 मरीज शामिल रहे। मेले के संचालन में आयुष फार्मासिस्ट समीम अहमद, एलटी यशवंत कुमार, मनोज श्रीवास्तव तथा स्टाफ नर्स रेनू कुमारी ने पंजीकरण, जांच एवं अन्य व्यवस्थाएं संभालीं।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा में 45 मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया। मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों में खांसी, बुखार, दाद, खुजली, पसली चलना तथा निमोनिया के लक्षण पाए गए। रिहाना, साजिया, रमेश वर्मा, सोनू, अयान व रिंकू देवी आदि मरीजों का उपचार किया गया।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डॉ. शुएब की मौजूदगी में सर्वजीत, परवीन, बड़कऊ, आयशा व बहाऊ सहित आठ मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स एवं एलटी उपस्थित रहे।
धरसवा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जौहरा में आयोजित मेले में 35 मरीजों का परीक्षण किया गया। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीज खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित रहे। सभी को आवश्यक दवाएं दी गईं। इस दौरान स्टाफ रेखा वर्मा, खुशी तथा फार्मासिस्ट बाबूराम आदि मौजूद रहे।