
चोलापुर के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहा बाजार में बीती रात ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी काउंटर से नगदी और जेवरात चुरा लिए। हालांकि, तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन मजबूत होने के असफल रहे।
लगभग आधे घंटे के भीतर वे दुकान पर पहुंचे तो बाहर कोई खड़ा नहीं मिला। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर भीतर प्रवेश किया था। उन्होंने दुकान के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर 700 ग्राम चांदी के जेवर, लगभग 2000 नगदी तथा एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के सामान चोरी कर लिए।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवरात गायब थे। चोर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के साथ ही डीवीआर उठा ले गए थे। दुकान में रखी हुई डिफेंडर मॉडल की तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हैंडल टूटने के बावजूद भी तिजोरी नहीं खुल सकी।
वीरेंद्र सेठ के अनुसार काउंटर में रखा लगभग 700 ग्राम चांदी के जेवर तथा कुछ नगदी चोरों के हाथ लगे हैं। हालांकि मुख्य तिजोरी कर नहीं तोड़ पाये। पीड़ित वीरेंद्र कुमार सेठ द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चोलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है।
10 दिन पूर्व 18 फरवरी को उक्त घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक ही रात पांच गुमटियों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था। अभी पूर्व में हुई चोरियों का पुलिस जांच कर ही रही थी, तब तक चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

More Stories
युवकों को देहरादून से सऊदी अरब भेजा, काम कराया और वेतन भी नहीं दिया
प्रदेश में पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बनेगी नीति, उत्पादकों को मिलेंगे अच्छे दाम
होटल में महिला का यौन शोषण, ऑटो और कार चालक के अलावा मैनेजर को किया गया गिरफ्तार