March 3, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

1194 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, अबीर-गुलाल से सराबोर हुए लोग; सुख-समृद्धि की मांगी कामना

Orai Holika Dahan took place at 1194 locations with people drenched in abir gulal people prayed for happiness

उरई में सोमवार की रात होलिका दहन का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले भर में कुल 1194 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने रोली, चंदन, चावल, गुजिया और जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। साथ ही, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। देर रात तक मोहल्लों और गांवों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। होलिका स्थलों पर आकर्षक सजावट देखने को मिली।बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखा

कई स्थानों पर गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई, तो कहीं चूना और गुलाल के गोलों से होलिका को पारंपरिक स्वरूप दिया गया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।