March 3, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

जिला अस्पताल में मरीज की मौत, दो घंटे तक हंगामा; सीएमएस ने जांच के लिए गठित की पांच सदस्यीय टीम

Uproar for 2 hours after death of patient in district hospital

पांडेयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के एनआरसी वार्ड में सोमवार सुबह टकटकपुर निवासी गुड़िया चौहान (20) की मौत के बाद दो घंटे  हंगामा हुआ। गुड़िया को एक दिन पहले ही ट्यूबर क्लॉसिस की शिकायत पर अस्पताल के बेड नंबर 1 पर भर्ती कराया गया था

परिजनों का आरोप है कि गुड़िया की तबीयत बिगड़ने लगी तो वहां मौजूद स्टाफ को बार-बार सूचित किया गया, लेकिन समय रहते इलाज नहीं मिल सका। उसकी जान चली गई। परिजनों का सीधा आरोप वार्ड में तैनात नर्स गीता मौर्य पर है। नर्स को स्थिति की गंभीरता के बारे में बताया गया, लेकिन उन्होंने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को समय से सूचना नहीं दी। परिजनों का कहना है कि जब महिला की मौत हो गई तब सुबह सात बजे डॉक्टर को फोन किया।

हंगामे की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राम और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश आनन-फानन पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। अस्पताल में अफरातफरी रही।
वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नियंत्रित किया गया। सीएमएस डॉ. प्रेम प्रकाश ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि वार्ड के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जाएगी। जांच में किसी भी स्तर पर नर्स या डॉक्टर की लापरवाही पुष्ट होती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बाइक की टक्कर में महिला कांस्टेबल समेत दो घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर सोमवार शाम दो बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल सहित दो लोग घायल हो गए। भुवालपुर निवासी ईश्वर चंद्र (19) राजातालाब से अपने घर जा रहा था। स्कूटी पर सवार महिला सिपाही विपरीत दिशा से खजुरी की ओर से राजातालाब की तरफ जा रही थी। टक्कर से महिला कांस्टेबल अंजू कुमारी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।