
परिजनों ने थाने के बाहर तीन घंटे किया प्रदर्शन
सूरज की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन उग्र हो गए। परिजनों व ग्रामीण दुबग्गा थाने पहुंच गए और हंगामा व प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर दुबग्गा ने बताया कि इस मामले में शिवानी, मोहित और रंजना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।
अक्सर लोगों से झगड़ा करता है मोहित
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी मोहित तिवारी वाराणसी में जीएसटी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अक्सर गांव में लोगों से विवाद करता रहता है। पिता की मौत के बाद नौकरी मिलने के बाद से मोहित का व्यवहार और अधिक आक्रामक हो गया था।
डीएम को बुलाने की मांग पर परिजनों ने किया हंगामा
सूरज गौतम के शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक गांव में तनाव का माहौल बना रहा। इसी दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सूरज के शव का गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

More Stories
मुस्कान की अर्धशतकीय पारी से सेंट्रल जोन की शानदार जीत
13 साल के विशेष का बल्ला गरजा, जूनियर लीग में जड़ा दोहरा शतक
चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, 16 टांके लगे, अज्ञात पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज