
मेरठ के चर्चित कपसाड़ कांड के आरोपी पारस सोम को नाबालिग घोषित करने की मांग को लेकर मामला किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 10 मार्च को तय की गई है। बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग का हवाला देते हुए हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर पारस सोम को नाबालिग घोषित करने की मांग की है
रुड़की रेलवे स्टेशन से हुई थी गिरफ्तारी
पारस सोम को पुलिस ने रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने रूबी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद आरोपी पारस सोम को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड
कपसाड़ कांड की जांच सीओ सरधना आशुतोष कुमार कर रहे हैं। बताया गया है कि कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। इसी कारण विवेचक ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल की है, जिस पर सुनवाई सात मार्च को होनी है।