
गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में भागीं देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि हाईकोर्ट के 13 फरवरी 2025 के आदेश के बावजूद उनकी वेतन बहाली नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।
पुलिस ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास से डीवीआर भी बरामद किया है, जिसमें 20 फरवरी का फुटेज है। इसमें कृष्ण मोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह बीएसए कार्यालय में दिखे थे।
मूलरूप से बलिया के हैं दोनों आरोपी
मुख्य आरोपी लिपिक संजीव सिंह मूलरूप से बलिया के बरवा रत्तीपट्टी का रहने वाला है। वहीं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव भी बलिया के आनंदनगर की रहने वाली हैं। आरोप है कि लिपिक रुपये का लेन-देन कर बीएसए तक पहुंचाता था। पुलिस की टीम देवरिया के साथ बलिया में भी डेरा जमाए हुए हैं।
