
मनरेगा की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई। महिला स्वयं सहायता समूहों के तहत सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित कराने तथा सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिकंदरपुर तहसील के ग्राम मालदा तक जाने वाली सड़क की मरम्मत न होने पर सांसद ने नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कर पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कहा।
सिकंदरपुर मंडी की खराब सड़क की मरम्मत कराने तथा बैरिया में निर्मित मंडी का उद्घाटन कराने के निर्देश दिए गए।
सांसद को बताया गया कि मोंथा तूफान से बैरिया क्षेत्र के किसानों की फसल को हुए नुकसान की भरपाई की राशि उनके खातों में भेज दी गई है।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को वर्ष 2025 के प्रस्तावित कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा सभी गांवों का डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, विधायक संग्राम सिंह, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल आदि मौजूद थे।

More Stories
नगर निगम का कूड़ा सेग्रिगेशन पर जोर, रखे जांएंगे चार रंग के डस्टबिन
4900 साल पहले समुद्र से यूरोप-पश्चिम एशिया तक पहुंचीं भैंसें, बीएचयू के छात्र का ऑक्सफोर्ड में रिसर्च
फैक्टरियों में लगी भीषण आग पर 20 घंटे बाद पाया कादोबू