March 7, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

आय से अधिक संपत्ति मामले में चर्चित लेखपाल बर्खास्त, अपील खारिज करते हुए सेवा से निकाला, पढ़ें मामला

Kanpur Lekhpal who was infamous for disproportionate assets was dismissed after his appeal was rejected

कानपुर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और पद के दुरुपयोग के आरोपों में घिरे चर्चित लेखपाल आलोक दुबे को मंडलायुक्त ने राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के आदेश के विरुद्ध दायर उनकी अपील को खारिज करते हुए यह कार्रवाई की।

मामला उस समय सामने आया था, जब आलोक दुबे राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए भूमियों के क्रय-विक्रय के कारोबार में संलिप्त पाए गए थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने अपने पदीय कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं किया और निजी लाभ के लिए पद का दुरुपयोग किया।

य से अधिक संपत्ति अर्जित की
प्रकरण में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप प्रमाणित हुए थे। मंडलायुक्त ने अपील की सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि अपीलकर्ता ने राजस्व निरीक्षक के रूप में रहते हुए अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए भूमियों का क्रय-विक्रय किया और आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।

लेपाल को कर दिया बर्खास्त
मंडलायुक्त ने अपील निरस्त करते हुए आलोक दुबे, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक (वर्तमान लेखपाल) को तत्काल प्रभाव से पद और राजकीय सेवा से पदच्युत करने का आदेश दिया। आदेश की प्रति जिलाधिकारी कानपुर नगर तथा संबंधित कर्मचारी को प्रेषित कर दी गई है।