March 9, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

ईडी की जांच के बीच सहारा कर रहा है अपनी संपत्तियों की बिक्री, कई प्रॉपर्टियों की हो गई है डील; लगी रोक

UP: Sahara is selling its assets amid ED investigation; deals have been finalized for several properties; mora
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बीच सहारा समूह की संपत्तियों की बिक्री की जा रही है। राजधानी में भी ऐसी संपत्तियों की डील हुई है। इसमें आईआईएम रोड पर स्थित एक संपत्ति भी शामिल है। अन्य प्रदेशों में इस तरह का खेल उजागर होने के बाद ईडी और सक्रिय हो गई है। एक साथ सभी संपत्तियों की जांच शुरू की है। जो भी खरीद-फरोख्त में शामिल होगा उस पर कार्रवाई होगी।

सहारा समूह के खिलाफ देश भर में सैकड़ों केस दर्ज हैं। ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। तमाम संपत्तियों के अटैच करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं। इस बीच समूह से जुड़े अधिकारी संपत्तियों की बिक्री करनी शुरू कर दी है। पिछले महीने उड़ीसा, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में जब ईडी ने छापा मारा और जांच की तो पता चला कि जब्तशुदा अरबों रुपये की जमीन बेच दी है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी लखनऊ में भी ऐसी संपत्तियों की डील की जा रही है। संपत्तियों की बिक्री कर मोटी रकम पार करने की फिराक में समूह के लोग लगे हैं। आईआईएम रोड स्थित सहारा की बड़ी संपत्ति की बिक्री की डील एक बड़े बिल्डर ने की है। जांच एजेंसी को इसकी भनक लग गई है। जांच भी शुरू हो गई है।

डील कहां तक पहुंची, इसका पता कर रही एजेंसी
प्रकरण में अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि डील कहां तक पहुंची है। रकम का लेनदेन हो चुका है या नहीं। कागजी कार्यवाही क्या हुई? आदि सवालों के जवाब जांच एजेंसी पता कर रही है। जिस बिल्डर से डील हो रही है उस पर करीब डेढ़ साल पहले आयकर के छापे भी पड़ चुके हैं। सुल्तानपुर रोड पर उसकी बड़ी टाउनशिप भी है।

फिर आ सकती है टीम
ईडी की टीम शुक्रवार को सहारा शहर पहुंची थी। नगर निगम की टीम ने सील खुलवाने के बाद कई घंटे तक छानबीन की थी। कई अहम दस्तावेज जब्त कर गई थी। उन दस्तावेजों से मिली जानकारी के आधार पर जांच जारी है। सूत्राें के मुताबिक जांच टीम फिर सहारा शहर आ सकती है।