March 7, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

रंग-गुलाल के साथ एक दूसरे को दी होली की बधाई

Greet each other with Holi along with colors and gulal
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। होली के बाद अब होली मिलन कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है

इसी क्रम में शुक्रवार को नगर के चालीस फीट रोड स्थित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के सचिव कविता बंसल के घर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समिति की महिलाओं ने रंग-गुलाल लगा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद लिया।
अध्यक्ष साधना अग्रवाल ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मारवाड़ी महिला समिति समय-समय पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।
सचिव कविता बंसल ने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक माहौल बनाना और महिलाओं के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना भी है। कहा इससे आपसी तालमेल बढ़ता है और सहयोग की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में अंशु अग्रवाल, शशि अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, सुनीता गर्ग, रूबी गर्ग, नीतू, प्रियंका, वंदना महलका, अल्का तुलस्यान और राखी जैन आदि मौजूद रहीं।