कानपुर में छोटे भाई की पत्नी की हत्या के बाद कुलदीप ने 6.20 मिनट के वीडियो बनाया। इसमें पत्नी, भाई और मां से कई बार माफी मांगते हुए कहा कि इस हत्या के बाद अब घर में शांति रहेगी। छोटे भाई से कहा कि मेरी मौत के बाद तुम अपनी भाभी से शादी कर लेना और तीनों बच्चों का अपने बच्चों की तरह प्यार करना। मां ने बहुत दुख झेले हैं, इसलिए उनको कभी दुख न देना। अशोक ने कहा कि वह छह माह से सो नहीं पा रहा था।
क्लेश के चलते वह उस दिन को कोसता है जिस दिन अशोक की मीनू से शादी की। कहा कि वह तीन साल से बर्दाश्त कर रहा था। कहा कि दो दिन से मीनू की हत्या करने की सोच रहा था। ऐसा करने के लिए आज अंतिम दिन था क्योंकि आज सभी लोग घर आ जाते और फिर हत्या न कर पाता और जिंदगी भर कलह मची रहती। कहा कि मीनू की मौत के बाद अब बाकी सभी लोग सुकून से रहेंगे।

More Stories
उत्तराखंड में विस चुनाव की तैयारी तेज, संगठन की समीक्षा के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक 14 को दून में
शव रखकर हंगामा, ‘योगी भाई जिंदाबाद’ के लगाए नारे, सीओ के आश्वासन के बाद दफीने के लिए माने पिता
पारस की जो उम्र 10वीं की मार्कशीट में, वही पांचवीं के रिकॉर्ड में, सोमवार को आएगा कोर्ट का फैसला