जफराबाद। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मारपीट की घटनाओं में दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी का चालान कर दिया गया। कजगांव के सादात मसौडा वार्ड में गोरख नाथ तथा सुशीला देवी के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। नवाबाद जंगल गांव में रामजी निषाद व शिवकुमार के बीच विवादित जमीन पर मड़हा रखने को लेकर मारपीट हुई। दोनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के महरुपुर गांव रमेश चौहान तथा सुनीता देवी के बीच खेत के मेड काटने के विवाद को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। गद्दोपुर गांव में अमित यादव व सुखराम यादव के बीच जमीन में जुताई को लेकर मारपीट हुई। जमैथा में हर्षद व रितिक के बीच मारपीट हुई। थानाप्रभारी जेपी यादव ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक