आईपीएल का रोमांच शुक्रवार से शुरू हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। चेन्नई की टीम में मेरठ के युवा क्रिकेटर समीर रिजवी भी शामिल हैं। मैच में समीर रिजवी को भी मौका मिल सकता है। मेरठ के क्रिकेट प्रेमी भी उत्साहित हैं।
समीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया है। समीर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मंगलवार को उन्होंने चेन्नई में खेले गए अभ्यास मैच में 20 गेंदों में 55 रन की पारी खेलकर टीम मैनेजमेंट और कोच को प्रभावित किया था।
मेरठ के लालकुर्ती के रहने वाले समीर रिजवी यूपी लीग में 400 से अधिक रन बनाकर और 35 छक्के मारने पर चर्चा में आए थे। तभी से चेन्नई सुपर किंग्स की नजर उनपर थी।

More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा