मुजफ्फरनगर जनपद में पूर्व नेशनल खिलाड़ी फुलेंद्र उर्फ कोच को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार नुमाइश कैंप निवासी पूर्व नेशनल खिलाड़ी फुलेंद्र उर्फ कोच को उसके साथी सहारनपुर के गांव नवादा निवासी सद्दाम के साथ 77,500 नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एटीएस सहारनपुर और एसओजी की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी पुल से दोनों को गिरफ्तार किया है। सभी नोट 500 रुपये के हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दो आरोपी अभी इस मामले में फरार हैं।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं