दुदही/बरवापट्टी। अमवा तटबंध के रामपुर बरहन के परोरही गांव के सामने बना ठोकर नंबर-चार का आठ मीटर हिस्सा सोमवार को पहली बरसात में ही धंस गया। इसके चलते बांध पर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोकर की मरम्मत नहीं कराई गई तो मानसून के समय नदी के बढ़ते जलस्तर में बांध को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, विभागीय जिम्मेदार बांध को सुरक्षित किए जाने का दावा कर रहे हैं।
अमवाखास तटबंध के परोरही गांव के सामने बड़ी गंडक नदी बंधे से काफी नजदीक बह रही है। बंधे को बचाने और पानी की धारा को दूसरी दिशा में मोड़ने के लिए ठोकर नंबर-चार बनाया गया है। नदी में जलस्तर की वृद्धि होने के बाद सोमवार को हल्की बारिश में ठोकर का आठ मीटर हिस्सा धंस गया।
ठोकर धंसने के बाद नदी का दबाव अब मुख्य तटबंध पर बढ़ गया है। ठोकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होते ही नदी बांध के करीब से सटकर बह रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ खंड विभाग को दे दी है। बावजूद इसके देर शाम तक विभागीय जिम्मेदार मौके पर पहुंच ही नहीं सके।
गांव के राजकुमार पाल, शुभनारायन, अशोक यादव, अर्जुन, रामक्षत्रिय यादव, सतेंद्र यादव आदि का कहना है कि नदी बंधे की काफी नजदीक से होकर बह रही है। इससे मुख्य बांध पर संकट मंडराने लगा है। अगर यही हाल रहा तो बढ़ते जलस्तर में बांध को भी नदी नुकसान पहुंचा सकती है। बंधा टूटने के बाद कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।

More Stories
बोले- नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ा,बीमारू से विकास का ग्रोथ इंजन बना
‘सरकारी नौकरी और रेलवे का ठेका दिला दूंगाझांसा देकर 29 लाख रुपये ठगे- आरोपी गिरफ्तार
तीन दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा, परिवार की निगाहें अदालत पर, दोषियों के चेहरे पर खौफ