
मंडलायुक्त व आईजी ने कटरिया चांदपुर तटबंध का किया निरीक्षण
विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती के नागरिकों की सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। बुधवार शाम करीब 5 बजे मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व आईजी आरके भारद्वाज ने अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर का निरीक्षण किया। तटबंध पर विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती के पास निर्माणाधीन दो स्परों का काम पूरा न होने पर मंडलायुक्त ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा कराकर अवगत कराएं।
तटबंध के बीच बसे विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ चौकी खलवा गांव पहुंचे दोनों अधिकारियों ने मानचित्र के माध्यम से नदी और तटबंध की भौगोलिक स्थिति की समझा। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सरयू नदी तटबंध से सटकर बहती है। ऐसे में यह तटबंध अति संवेदनशील हो जाता है।
इसकी निगरानी सीसीटीवी से की जाती है। बाढ़ के समय तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए परकोपाइन लगाई गई है। इस मौके पर बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र वर्मा, सीओ कलवारी प्रमोद कुमार राय, अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, एई संजय सिंह, थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
…
24 घंटे में आधा मीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर
दुबौलिया। तीन दिनाें से लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी के जलस्तर में रुक-रुक बढ़ रहा है। बाढ़ खंड ने तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ चौकियाें को सक्रिय कर दिया गया है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे जलस्तर 89.82 मीटर दर्ज किया गया। जो कि चेतावनी बिंदु 91.73 से करीब 1.91 मीटर नीचे हैं। जबकि नदी खतरे का निशान 92.73 मीटर है। 24 घंटों में जलस्तर में आधा मीटर का इजाफा दर्ज किया है। अब नदी का पानी माझा इलाके में धीरे-धीरे फैलने लगा है।
हालांकि यह आबादी से बहुत दूर है। बारिश की वजह से बुधवार को भी गौरा-सैफाबाद व कटरिया-चांदपुर तटबंध पर मरम्मत कार्य बंद रहा। अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि तटबंध पर थोड़े बहुत मरम्मत कार्य शेष हैं। तटबंध पूरी तरीके से सुरक्षित है जलस्तर अभी काफी नीचे है। संवाद
More Stories
अक्षय गुप्ता ने होली खेलने से मना किया तो अभिषेक उर्फ छोटू ने मार दी गोली
मनकापुर गोंडा: दोषियों को फाँसी की सजा व मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रूपए व सरकारी नौकरी की मांग
Gonda News: पीड़ित परिवार को न्याय न मिला तो प्रदेश में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बड़े पैमाने पर करेगा आंदोलन-प्रदीप तिवारी