इटावा, 14 अगस्त 2025
सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी विधवा मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा शराब के नशे में कई दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 3 जुलाई को बेटा नशे की हालत में घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 11 जुलाई को भी बेटे ने नशे में मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद वह अकेली रहती थी।
परेशान होकर महिला अपनी देवरानी के पास गई और उससे अपनी पीड़ा साझा की। देवरानी ने उसे हिम्मत दी और थाने में शिकायत करने की सलाह दी। मंगलवार को दोनों ने सैफई थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

More Stories
सहारनपुर : एक ही दिन में सड़क हादसों का कोहराम, चाचा समेत चार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
अम्बेडकरनगर : सड़क हादसों का कहर, दो युवकों की मौत, पांच घायल
गोरखपुर: दोस्तों ने 40 हजार की पिस्टल के विवाद में अंबुज का काटा सिर, उंगलियां भी काटीं; पहचान मिटाने के लिए रक्षासूत्र-कड़ा तक उतारा