वाराणसी।
काशी के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नए साल 2026 की शुरुआत एक विशेष उपहार के साथ होने जा रही है। दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट की तर्ज पर अब नमो घाट पर भी सुबह की गंगा आरती शुरू की जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की पहल पर जनवरी से यहां सुबह की आरती का आयोजन होगा। इस हफ्ते से सुबह आरती का रिहर्सल भी शुरू कर दिया गया है।
नमो घाट पर शाम की गंगा आरती अक्टूबर महीने से शुरू हुई थी, जिसमें रोजाना ढाई से तीन हजार श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। देव दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां आरती में शामिल हुए थे। अब सुबह की आरती शुरू होने से घाट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
यह कदम न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि नमो घाट की अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी मजबूत करेगा। काशीवासी इस नई शुरुआत को नए साल का सबसे बड़ा तोहफा बता रहे हैं।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं