दिल्ली-मेरठ
रूट पर चलने वाली रैपिड ट्रेन नमो भारत में अश्लील हरकत करने वाले युवक-युवती के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले ट्रेन ऑपरेटर रिषभ कुमार को पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था, अब अज्ञात युवक-युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ मुरादनगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।
यह घटना 24 नवंबर 2025 की शाम की है, जब दुहाई से मुरादनगर के बीच ट्रेन में लगे CCTV कैमरे में युवक-युवती अश्लील कृत्य करते नजर आए। ट्रेन ऑपरेटर रिषभ कुमार ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे नमो भारत ट्रेन की छवि खराब हुई और लोगों में गुस्सा भड़क उठा।
ट्रेन की मेंटेनेंस एजेंसी डीबीआरआरटीसी के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सांकेतिक तस्वीर।
इस घटना से सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा और नैतिकता के मुद्दे फिर से चर्चा में आ गए हैं।

More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण