लखनऊ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके त्याग और योगदान को याद किया। योगी ने कहा कि रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कल्याण सिंह ने अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक त्यागने में संकोच नहीं किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे। 1991 में जब उन्होंने प्रदेश की कमान संभाली, तो यहां अराजकता, गुंडागर्दी और कुशासन का बोलबाला था। सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों, गरीबों और युवाओं तक नहीं पहुंच पाता था। एक ओर कुशासन था, तो दूसरी ओर हिंदू समाज 500 वर्षों की गुलामी के कलंक से मुक्ति की राह देख रहा था।
योगी ने आगे कहा कि ऐसे समय में कल्याण सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभाली और सुशासन की नींव रखी। जब राम जन्मभूमि आंदोलन चरम पर था, तो उन्होंने रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने आराध्य भगवान राम के लिए सत्ता कुर्बान कर दी। इसमें उन्होंने जरा भी हिचक नहीं दिखाई।

More Stories
शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बीच 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम