कानपुर में विधायक इरफान सोलंकी की रिहाई के लिए पढ़ी गई दुआ का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। इसको लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। दुआ के दौरान विधायक के नाम की पर्ची किसने भिजवाई, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसमें किस तरह से कार्रवाई की जा सकती है, इसके बारे में विधिक राय ली जा रही है।
वीडियो हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज ग्राउंड का बताया जा रहा है। दुआओं में कहा जा रहा कि अल्लाह, जिन पर नजायज मुकदमे दर्ज हुए हों, उन्हें बरी फरमा। बिलखुसूस हाजी इरफान सोलंकी की रिहाई अता फरमा। पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने कहा कि इरफान सोलंकी के नाम की पर्ची किसने भेजी, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
सहारनपुर : एक ही दिन में सड़क हादसों का कोहराम, चाचा समेत चार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
अम्बेडकरनगर : सड़क हादसों का कहर, दो युवकों की मौत, पांच घायल
गोरखपुर: दोस्तों ने 40 हजार की पिस्टल के विवाद में अंबुज का काटा सिर, उंगलियां भी काटीं; पहचान मिटाने के लिए रक्षासूत्र-कड़ा तक उतारा