उन्नाव जिले में आलमखेड़ा गांव के बाहर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पुजारी के सेवादार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। दो सौ मीटर दूर शिव मंदिर के पास उसका सिर और धड़ अलग-अलग मिले। ग्रामीणों ने शिव मंदिर के पुजारी को खून लगा बांका और डंडा लेकर भागते देखा, तब घटना की जानकारी हुई।
सूचना पर एएसपी, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के साथ रहने वाले पुजारी से पूछताछ कर रही है। वहीं, तीन पुलिस की टीमें फरार साधु की तलाश और घटना की जांच में जुटी हैं। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया भी गया है।

More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत