February 6, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

ट्रैक्टर व इनोवा की टक्करएक की मौत, नौ लोग घायल; चीख सुन बचाने पहुंचे ग्रामीण

road accident in Jaunpur Tractor and Innova collide one dead nine people injured villagers rushed

 बदलापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के पूरामुकुंद गांव में शुक्रवार की भोर तीन बजे के करीब एक इनोवा व ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की जहां घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं, छह लोग घायल हो गए हैं। इनोवा में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आई है।

जौनपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था, जहां गलत दिशा से आ रही इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, 39 वर्षीय अमरजीत, 60 वर्षीय मधुबन 32 वर्षीय नन्हे, 28 वर्षीय मनीष, 14 वर्षीय कृपाल निवासी फत्तूपुर बदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए है।

उधर, इनोवा में सवार 18 वर्षीय मनीष यादव, 22 वर्षीय आशुतोष तिवारी व 25 वर्षीय रहमत को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।