February 19, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

रिंग रोड के ग्रीन बेल्ट में सेटेलाइट से चिह्नित होंगे पक्के निर्माण, ये है वीडीए की योजना

Permanent constructions will be marked by satellite in the green belt of the Ring Road in varanasi

रिंग रोड की कुल लंबाई 60 किमी के आसपास है। इसमें दो किमी गंगा नदी पड़ती है। हरहुआ से वाजिदपुर, 16.55 किमी और वाजिदपुर से संदहा होते हुए चंदौली तक रिंग रोड है। दोनों तरफ 58 किमी दायरे में 20-20 मीटर का ग्रीन बेल्ट है। इसमें होने वाले पक्के निर्माणों की पहचान वीडीए सैटेलाइट से कर रहा है। इस दायरे में किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं होगा। इन्हें तोड़ने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में जिन निर्माणों, उपयोगों की अनुमति है। उनमें पेट्रोल पंप, खेल का मैदान, स्पोर्ट्स ग्राउंड, स्विमिंग पूल, बहुउद्देशीय खुले स्थान, पार्क, रेसकोर्स, स्टेडियम, पिकनिक स्थल, कैंपिंग स्थल, ट्रैफिक पार्क, मनोरंजन पार्क, एक्वेरियम, चिड़ियाघर, संग्रहालय, पक्षी वन्यजीव अभयारण्य हैं।

इनके अलावा किसी भी तरह के निमार्ण पर प्रतिबंध रहेगा। इस दायरे में निर्माण वीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही किया जा सकेगा। बिना स्वीकृति कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा। यूपी नियोजन और विकास अधिनियम में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और स्वच्छ वातावरण भी दिलाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार, ग्रीन बेल्ट में लागू नियमों और मानकों के तहत विशिष्ट उपयोग और सीमित निर्माण को ही अनुमन्य किया गया है।