February 19, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

कैंपस प्लेसमेंट मेें 15 को 4.66 लाख का पैकेज

15 students get Rs 4.66 lakh package in campus placement
मिर्जापुर। बथुआ के राजकीय पॉलिटेक्निक में हुए कैंपस प्लेसमेंट में नोएडा की कंपनी ने छात्रों का साक्षात्कार किया। प्रथम चरण में 15 छात्रों को 4.66 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित किया गया।

प्लेसमेंट साक्षात्कार में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के छात्रों ने हिस्सा लिया। चयनित छात्रों को प्रधानाचार्य लवकुश सिंह ने बधाई दी। अन्य सभी छात्रों को और कड़ी मेहनत करने को प्रोत्साहित किया। संचालन प्रिंसी पांडेय ने किया।

इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य ने संस्था के सभी विभागाध्यक्ष अजय कुमार विद्युत, स्तुति श्रीवास्तव यांत्रिक, सविता कुमारी सिविल, लवकेश कुमार पाल, धीरज कुमार श्रीवास्तव ने ब्रांच के छात्रों के चयनित होने पर बधाई दी।