
महोबा जिले के थाना श्रीनगर क्षेत्र में लोकगायिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक वार्ड निवासी लोकगायिका को थाना अजनर के मझगवां निवासी रामजी यादव ने एक कार्यक्रम के बहाने आठ फरवरी को बुलाया था।
पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़ा
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह व एसओजी टीम ने आरोपी रामजी यादव को ननौरा कबूतरा डेरा के पास से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को सटीक सूचना के आधार पर पकड़ा गया है।