
दोपहर में इतिहास की परीक्षा देकर निकले कई छात्रों ने कहा कि पेपर काफी टफ था। हालांकि ज्यादातर विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि उन्होंने सभी प्रश्न हल करने की कोशिश की है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान में 13,357 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से 886 अनुपस्थित रहीं। इंटरमीडिएट के फल, खाद्य संरक्षण एवं पाक शास्त्र विषय में 348 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 14 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में 77 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि उड़ाका दल लगातार भ्रमण करता रहा और कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
परीक्षाएं अनुशासन और सख्ती के बीच संपन्न हुई, जबकि छात्रों के चेहरों पर पेपर की कठिनाई की चर्चा साफ झलकती रही।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं