अब स्वाद के शौकीनों को लजीज व्यंजन खाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए नगर निगम संजय वन रोड की तरह तीन और स्थानों पर खाऊ गली (स्थल) विकसित कर रहा है। पुराने गंगापुल पर खाऊ गली अप्रैल में ही शुरू हो जाएगी। बृजेंद्र स्वरूप पार्क और जाजमऊ में जून में खाऊ गली की शुरुआत करने की तैयारी है।
नगर निगम ने ट्रायल के तौर पर पिछले साल दक्षिणी क्षेत्र में संजय वन के बाहर खाऊ गली विकसित की थी। वहां पटरी दुकानदारों को नि:शुल्क स्टॉल आवंटित किए गए थे। वहां फ्रूट चाट, मट्ठा, मक्खन-ब्रेड, नारियल पानी के साथ ही पोहा, आलू-पापड़ी सहित तमाम तरह के लजीज व्यंजन मिलते हैं।
यहां पर सुबह छह बजे से ही ग्राहक आने लगते हैं। दक्षिणी क्षेत्र में ग्राहकों की सर्वाधिक भीड़भाड़ वाला यह प्रमुख स्थल हो गया है। ट्रायल में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने के बाद नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर नगर निगम ऐसे तीन और स्थल विकसित कर रहा है।

More Stories
नोएडा में सनसनीखेज वारदात: एक ही घर में मिले परिवार के 5 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस
एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपी दोषमुक्त, झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी पर ही चलेगी अदालत की तलवार
टेढ़ी नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एसडीआरएफ का 8 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन रहा बेअसर