
जिले में मनोरंजन के लिए कुछ खास जगह नहीं है। ऐसे में नगर पालिका परिषद की ओर से नगरोदय योजना के तहत शहर से पांच किलोमीटर दूर मंगलाकाली मंदिर के पास खिलमिल पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। स्वीकृति के बाद यह परियोजना आकार ले रही है। यहां दुनिया के सात अजूबे लगभग तैयार हो चुके हैं। पौने पांच करोड़ की लागत से बीहड़ गुलजार हो रहा है।
असल में इसमें खास बात यह है कि इसके निर्माण के लिए देश के कई प्रांतों से कारीगर आए हैं, जो वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग भी कर रहे हैं। बीहड़ के बीच आकार ले रहा यह आकर्षक नजारा जल्द ही लोगों के लिए पर्यटन का केंद्र बन जाएगा। युवा पीढ़ी को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराने व मनोरंजन के कई साधन यहां तैयार किए जा रहे हैं।
सेल्फी प्वाइंट और फिसल पट्टी भी बनाई जा रही है, यह ट्रेनों व जेसीबी के आकार में है। माना जा रहा है कि गर्मी की छुट्टी में यह खिलमिल पार्क गुलजार रहेगा
खिलमिल पार्क के आकर्षण
विरासत जोन- ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों की कृतियां दिखेंगी। साथ ही गेंदालाल दीक्षित, गांधीजी के औरैया आगमन का दृश्य, देवकली मंदिर, गौरैया मंदिर, संकट मोचन मंदिर, भारेश्वर मंदिर दिखेगा।
कड्स जोन- बच्चों के खेलकूद के फिसल पट्टी व झूले बस, ट्रक, जेसीबी के आकार में होंगे।
सेल्फी प्वाइंट : इसमें फूलन देवी, निर्भय सिंह गुर्जर, पान सिंह तोमर, गब्बर सिंह, शोले फिल्म के ठाकुर और विजय समेत चुलबुल पांडेय के सीन दिखेंगे।
सात अजूबे – एफिल टावर, टावर ऑफ पीसा, पिरामिड, क्राइस्ट द रिडीमर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, ताजमहल ।
बंगाल से आए कारीगर
गौरैया तालाब स्थिति शिव मंदिर की कलाकृति तैयार करा रहे कारीगर राज ने बताया कि बंगाल के निवासी है। वह गौरैया मंदिर को बना रहे हैं।
लोहे का वेस्ट लगाया
बरेली निवासी कारीगर मुनाजिर ने बताया कि वो एफिल टॉवर तैयार कर रहे हैं। लगभग तैयार हो चुका है। इसमें लोहे का वेस्ट मैटेरियल लगा है।
तैयार हो गया स्टेच्यू
बंगाल निवासी विभास विश्वास ने बताया कि वह स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी तैयार कर रहे हैं। जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है। यह काफी खूबसूरत दिखेगा।
नगरोदय योजना के तहत खिलमिल पार्क को तैयार किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद इसे लोगों के मनोरंजन के लिए खोला जाएगा। इसमें टिकट की व्यवस्था की जाएगी।
-रामआसरे कमल, ईओ नगर पालिका परिषद

More Stories
मौसम ने फिर ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी से तापमान में गिरावट, जानें IMD का अलर्ट
शिक्षा निदेशक से मारपीट प्रकरण: आज से काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे शिक्षक, घटना को लेकर आक्रोश
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक की मौके पर मौत