February 25, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

खेलते समय हुआ झगड़ा, 12 साल के बच्चे के सिर में डंडा मारकर हत्या, नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम

 

 

Murder Roorkee 12-year-old boy killed by hitting him on head with a stick crime committed by a minor

खेलते समय हुए झगड़े में एक नाबालिग ने दूसरे बच्चे के सिर में डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में सोमवार दोपहर क्षेत्र के बच्चे आपस में आंबेडकर पार्क में खेल रहे थे। वहां बच्चों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस बीच भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार किया गया। इसके बाद पार्क में मौजूद बच्चे वहां से भाग गए और भानू घर पहुंचा। वहां भानू ने परिवार को सिर पर डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। परिवार के लोग भानू को बीएसएम तिराहा स्थिति निजी अस्पताल ले गए।

वहां चिकित्सकों ने भानू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामूली बात पर हत्या होने से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्राथमिक पड़ताल में हत्यारोपी के नाबालिग होने की बात सामने आ रही है। वह खुद केस की पड़ताल कर हत्या के सही कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।