
बाजारशुकुल कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के बेटे शाहिद (23) की हत्या प्रेम संबंध, निकाह और तलाक के बाद दोबारा निकाह करने की कोशिश निकली। तलाकशुदा पत्नी के भाई ने दो साथियों संग मिलकर साजिश रची और तलवार से हमला कर युवक की जान ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और गले पर सात गहरे घाव दर्ज हुए हैं।
इसी बात से आक्रोशित होकर सुहेल ने योजना बनाई। सोमवार रात करीब आठ बजे फोन कर शाहिद को गैस एजेंसी के पास बुलाया गया। वहां सुहेल और बाल अपचारी ने उसे पकड़ लिया, जबकि अभिषेक ने तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद शव नाले किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। अभिषेक के पास मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। बाल अपचारी को किशोर न्यायालय ने बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया।
मोबाइल के लालच में दिया साथ
सुहेल कस्बे में सब्जी की दुकान करता था। अभिषेक उसकी दुकान पर काम करता था। सुहेल ने अभिषेक और बाल अपचारी को मोबाइल व नकदी देने का लालच देकर वारदात में शामिल किया था। बाल अपचारी हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है।
रंजिश में भाई के नाम दर्ज कराई रिपोर्ट
कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के बेटे शाहिद की सोमवार रात हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर शरीफ ने ने अपने बड़े भाई गुलाम मोहम्मद, शाहिद के दोस्त कफील के अलावा सुहेल और इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मृतक की आखिरी कॉल डिटेल खंगाली गई तो नंबर सुहेल का निकला। सुहेल और मृतक का मोबाइल टॉवर एक ही स्थान पर सक्रिय मिला और रात करीब नौ बजे तक दोनों की लोकेशन आसपास रही। घटनास्थल के पास दो अन्य मोबाइल भी सक्रिय मिले। सुहेल, अभिषेक और बाल अपचारी की कॉल डिटेल मिलाने पर आपसी बातचीत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सुहेल की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह बाइक से भागने की कोशिश के दौरान तीनों को कस्बे से पकड़ लिया गया। जांच में गुलाम मोहम्मद, इरफान और कफील की संलिप्तता नहीं मिली। पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। चर्चा है कि रंजिश के चलते भाई पर बेटे की हत्या का शक जताया था।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं