होली के उल्लास के बीच रविवार की रात से लेकर मंगलवार की रात तक तीन मंडलों वाराणसी, विंध्य व आजमगढ़ के 10 जिलों में 32 लोगों ने अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाई। बलिया में हादसों में चाचा-भतीजा सहित 7 की मौत हो गई।
मिर्जापुर में चार दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना सहित मिर्जापुर में कुल 6 की जान हादसों में गई। जौनपुर में पांच मौतें हुई जिसमें एक की मौत जयपुर में हुई। जौनपुर के चार युवक कार से साथ खाटू धाम दर्शन को जा रहे थे।
चंदौली व गाजीपुर में तीन-तीन, सोनभद्र, आजमगढ़ व मऊ में दो-दो तथा वाराणसी, भदोही में एक-एक व्यक्ति की जान सड़क हादसे में गई।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक