
रविवार सुबह उन्होंने बेटे को जगाने के लिए कॉल किया, तो फोन नहीं उठा। उन्होंने बेटे के साथियों को फोन कर रूम में जाकर देखने के लिए कहा। हॉस्टल के साथी नवीन के कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। छात्रों ने वार्डन को सूचना दी। दोपहर करीब एक बजे कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो नवीन का शव पंखे में नायलॉन की सफेद रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर हसनगंज पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने नवीन के मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया।
इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। अन्य छात्रों ने बताया कि नवीन व्यवहार से एकांतप्रिय थे और कुछ दिनों से उनमें अवसाद के लक्षण दिख रहे थे।
चार्जिंग में लगे मोबाइल पर बज रहे थे गाने
हाॅस्टल के छात्रों ने बताया कि नवीन दो दिन पहले ही घर से लौटे थे। प्रोवोस्ट के निर्देश पर जब दोपहर में दरवाजा तोड़ा गया तो नवीन का मोबाइल चार्जिंग में लगा मिला और उसमें गाने बज रहे थे। जिस सफेद रंग की रस्सी के सहारे नवीन का शव लटका मिला वह बिल्कुल नई और मजबूत थी।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत