पूर्व विधायक जीएम सिंह के आंदोलन के आह्वान पर प्रशासन ने मांगा था एक महीने का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। गीडा की फैक्टरियों से निकलने वाले प्रदूषण और राख की शिकायतों पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सोमवार को गीडा स्थित दो फैक्टरियों में पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां उत्सर्जन मानकों की जांच कर नमूने भी एकत्रित किए।
पूर्व विधायक देव नारायण उर्फ जीएम सिंह ने बीते दिनों कैंडल मार्च का आह्वान किया था। प्रदूषण से पीड़ित लोग और समर्थक बड़ी संख्या में सहजनवां पहुंचे थे। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महीने का समय मांगा था। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। अब इस मामले में एक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई है।
सोमवार को टीम गीडा कस्बके साथ ही सहजनवां में भी पहुंची। अधिकारियों ने सहजनवां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल के आवास पर नागरिकों की समस्याएं सुनी। प्रभावित घरों की छतों पर पहुंचे और वहां का आकलन किया। लोगों की शिकायत थी कि फैक्क्टरियों से निकलने वाली राख उनकी छतों पर आकर गिरती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि प्रदूषण और राख पर नियंत्रण नहीं लगा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, कैप्टन ओम प्रकाश मिश्र, मंगल सिंह और मोलू सिंह आदि उपस्थित रहे।
More Stories
युवकों को देहरादून से सऊदी अरब भेजा, काम कराया और वेतन भी नहीं दिया
प्रदेश में पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बनेगी नीति, उत्पादकों को मिलेंगे अच्छे दाम
होटल में महिला का यौन शोषण, ऑटो और कार चालक के अलावा मैनेजर को किया गया गिरफ्तार