
कानपुर में केडीए ने शुक्रवार को क्षेत्र एक-बी के ग्राम धरमपुर में 19.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग और पक्के मकान ध्वस्त किए। यह कार्रवाई केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में हुई। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता मौके पर पहुंचा। दबंगों ने तीन साइटों पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के अवैध प्लॉटिंग विकसित की थी
टीम ने तीन जेसीबी मशीनों से सड़क, नाला, बाउंड्री, पिलर और बिजली के खंभे गिराए। निर्मित व अर्धनिर्मित भवनों को भी ध्वस्त किया गया। अवैध साइटों के प्रवेश मार्गों को गहरा खोदकर बंद कर दिया गया। पन्ना लाल, मेसर्स मां डेवलपर्स और सुनील कुमार सहित कई लोगों की प्लॉटिंग ध्वस्त हुई। विशेष कार्याधिकारी ने लोगों से स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदने की अपील की।