बनारस में अगले पांच दिन तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार को बनारस का अधिकतम पारा सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में भी कड़ी धूप के चलते पसीना भी निकला।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है जिसके कारण प्रदेश में मौसम सूखा रह सकता है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा