
बीएचयू में शनिवार और रविवार को कृषि-उद्योग प्रदर्शनी और कार्यशाला होगी। कृषि विज्ञान संस्थान में विकसित कृषि–समर्थ भारत विषय पर किसान मेला भी लगेगा। पूर्वांचल और बिहार, मध्य प्रदेश के करीब 200 किसान आएंगे। पूरे पूर्वांचल से 800 से ज्यादा किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री, सूर्य प्रताप साही मुख्य अतिथि और कुलपति कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
मेले में प्रमुख रूप से सरकारी, गैर-सरकारी और सहकारिता व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही नेशनल सीड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र और पूर्वांचल के प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को कई अत्याधुनिक जानकारियां दी जाएंगी। जैसे कि प्राकृतिक खेती, संरक्षण कृषि, मिलेट उत्पादन, पशुपालन, औषधीय और बागवानी फसल प्रबंधन, सरकारी योजनाएं और कृषि उद्यमिता की बारीकियां सिखाई जाएंगी। दूसरे दिन प्रतिभागियों को कृषि अनुसंधान फार्म, आईआरआरआई (दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र) और आईसीएआर का भ्रमण कराया जाएगा।
More Stories
सेंट्रल मार्केट पर बुलडोजर का साया, बाजार बंद, जुलूस और आवास विकास कार्यालय पर व्यापारियों का धरना
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद हड़कंप, कई दुकानें बंद, व्यापारी सामान निकालने में जुटे
मोदीपुरम हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटी बाल-बाल बची