March 7, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना राजनीति में बहुत बड़ा निर्णय, वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम

Deputy CM Keshav Prasad Maurya said in Varanasi Nitish Kumar going to Rajya Sabha big decision in politics

काशी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फैसला था कि वह राज्यसभा जाएं। उनके ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया गया। यह राजनीति में निर्णय बहुत ही बड़ा है और जिन्होंने यह निर्णय लिया है वह देश के बड़े नेता हैं। बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम के सवाल पर चुप्पी साध ली। कहा कि कौन होगा मुझे मालूम नहीं।

सर्किट हाउस में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कहा कि गोमाता की यूपी में पहले से ही सुरक्षा हो रही है। उनमें करोड़ों देवी-देवता वास करते हैं। हम उनकी पूजा करते हैं। शंकराचार्य को लखनऊ में परमिशन देने के सवाल पर कहा कि जिन्हें परमिशन लेना है वे जाने और जिन्हें देना है वे जाने।

अखिलेश यादव हमेशा बड़बोलेपन वाला काम करते हैं। उनको मालूम होना चाहिए कि चीन ने हमारी काफी जमीनों पर कब्जा किया है और हमेशा विश्वास घात करने का कार्य किया है। ऐसे में वह कांग्रेस के साथ मिलकर अपने बड़बोलेपन का प्रदर्शन कर क्या साबित करना चाहते हैं। यह वही जान सकते हैं।