माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पश्चिमी यूपी के जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने रात में सड़क पर उतर कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना के बाद सहारनपुर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं, मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा और डीआईजी अजय साहनी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।
उधर, मेरठ में भी पुलिस अधिकारियों ने रात में सड़क पर उतर कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेरठ में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक