मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के डाबका गांव में पुराने विवाद को लेकर संप्रदाय विशेष के युवकों ने गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना डालकर वापस लौट रहे एक ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पांच युवकों को पकड़कर थाने ले आई। बताया गया कि पुलिस मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा