मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया गया कि दुष्कर्म के मामले में मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि थाना पुलिस राजनीतिक दबाव में ना तो आरोपियों को गिरफ्तार कर रही और ना ही दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर रही है। महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं