चकिया। होली के दिन मारपीट और हुड़दंग के बाद हड्डी की चोट से जुड़े मरीजों की संख्या जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी व इमरजेंसी में सबसे अधिक रही। शुक्रवार को 785 में 150 मरीज हड्डी से जुड़े लोग रहे।
मारपीट सहित शरीर के विभिन्न अंगों में चोट लगने के कारण होली के दिन शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में करीब 785 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मामले होली त्योहार पर मदिरा सेवन में मारपीट के रहे। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई मरीजों के सिर, हाथ और पैर पर चोट थी। जिनका इलाज अस्पताल में किया गया। डॉ आर आर यादव ने बताया कि होली त्योहार के बाद मौसम परिवर्तन में लापरवाही के कारण बुखार खांसी के मरीजों की भरमार थी। जिनका इलाज किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके सिंह ने बताया कि होली त्यौहार के कारण अधिकांश मरीज चोट हाथ पैर में सूजन दर्द को लेकर पहुंचे थे। जिनमें लगभग 150 ऐसे मरीजों का इलाज किया गया।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं