March 9, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

गंगा बैराज लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली, अन्य की तलाश जारी

Kanpur Three accused in Ganga Barrage robbery case arrested two were shot in the leg in a police encounter

कानपुर गंगा बैराज के पास हुई 2.70 लाख की लूट में पुलिस ने शनिवार देर रात तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दो आरोपी घायल हुए हैं। उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

फतेहपुर के जहानाबाद खजुरिया निवासी से दो मार्च की शाम को ऑटो सवार बदमाशों ने मारपीट कर 2.70 लाख रुपये की लूट की थी। वह बुलेट लेने शहर आए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की।

दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
सीसीटीवी कैमरों की जांच में ऑटो का नंबर मिला। उससे आरोपियों का पता चला। शनिवार रात तीन आरोपियों के ख्योरा कटरी में होने की जानकारी हुई। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई।

गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवाबगंज के जितेंद्र उर्फ छोटू, जितेंद्र उर्फ जीतू और सुमित को गिरफ्तार किया। गोली जितेंद्र और छोटू के पैर में लगी है। पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।