विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 2023 में नागरिकों को 1.65 करोड़ पासपोर्ट संबंधी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें करीब 15 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पासपोर्ट से जुड़ी प्रभावी सेवाओं के लिए कर्मियों की सराहने करते हुए सोमवार को यह बात कही।
एमईए ने आज 12 वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया। इसी के साथ दिल्ली में तीन दिवसीय क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) सम्मेलन आयोजित किया गया। जयशंकर ने सम्मेलन को भेजे एक संदेश में कहा, मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि 2023 में हमारे मंत्रालय ने हमारे नागरिोंको को 1.65 करोड़ पासपोर्ट संबंधी सेवाएं प्रदान कीं।

More Stories
नोएडा में सनसनीखेज वारदात: एक ही घर में मिले परिवार के 5 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस
राहुल गांधी का आरोप: पंजाब में एएपी सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग पर दलित समुदाय को सतर्क रहने की अपील
सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका दिया: जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट को 3 महीने में अपील निपटाने का निर्देश