
इसके बाद एसपीजी अधिकारियों की टीम दोपहर 12 बजे मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंची। टीम ने यहां पर एक घंटे तक सुरक्षा की दृष्टि से हर पहलुओं को जाना। एनसीआरटीसी के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की। इसके बाद एसपीजी और अधिकारियों का काफिला सीधे मोहिउद्दीनपुर में दोपहर 1:10 बजे इंटीग्रेटेड न्यू टाउन शिप में सभास्थल पर पहुंचा। टीम ने सभास्थल पर पांच हेलिपैड, सभा मंच, वीआईपी मार्ग के साथ लोगों के बैठने के स्थान से लेकर आम जनता के आने वाले रास्ते व वाहन पार्किंग का भी जायजा लिया। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने के मुताबिक एसपीजी के एडीजी ने पीएम की सुरक्षा को लेकर जो दिशा निर्देश दिए हैं, उसी के अनुरूप काम किया किया जा रहा है। पीएम के संभावित आगमन वाले स्थलों को एसपीजी ने अपने घेरे में ले लिया है।
20 से एसपीजी पूरी तरह संभाल लेगी कमान
– पीएम की सुरक्षा में लगी एसपीजी और अन्य कई फोर्स 20 फरवरी से ही कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल लेगी। जिसमें एसपीजी, एटीएस, केंद्रीय व राज्य खुफिया एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बारीकी से निगरानी की जाएगी।

More Stories
खोवा की आवक शुरू, रिफाइंड पाए जाने पर तीन को नोटिस
आसनों के साथ किया सूर्य नमस्कार
कैंपस प्लेसमेंट मेें 15 को 4.66 लाख का पैकेज